फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: चार ग्रामीण रूटों पर बसों का संचालन शुरू

विज्ञापन
फोटो-01 -रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन सेवा की बसें। संवाद
विज्ञापन
उरई। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर और सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत चयनित 11 आवेदकों में से चार ने अपने वाहनों का संचालन शुरू कर दिया है। बस संचालन शुरू होने से ग्रामीणों को जिला मुख्यालय, तहसील और अन्य प्रमुख कस्बों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। साथ ही छात्रों, किसानों, व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन




पहले रूट पर जमरेही से उरई के बीच बस सेवा शुरू की गई है। यह बस कदौरा, जोल्हूपुर और कालपी होते हुए उरई तक संचालित हो रही है। इससे मार्ग के गांवों के लोगों को सीधे जिला मुख्यालय तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी। दूसरे रूट पर गुढ़ाबेरा से उरई के लिए बस सेवा शुरू की गई है। यह बस जगम्मनपुर, रामपुरा, माधौगढ़ और जालौन होते हुए संचालित की जा रही है। तीसरे मार्ग पर शंकरगढ़ (सनगढ़) से उरई के बीच बस सेवा का संचालन शुरू हुआ है। यह बस कुठौंद, मदारीपुर, सिरसाकलार, बाबई और चुर्खी होते हुए उरई पहुंच रही है। चौथे रूट पर पहाड़गांव से उरई के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना के अंतर्गत बसों का संचालन शुरू किया गया है। यह बस कोंच होते हुए उरई तक संचालित हो रही है।
एआरएम कमल किशोर आर्य ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत चयनित 11 आवेदकों में से चार ने वाहन संचालन शुरू कर दिया है। शेष आवेदकों को भी जल्द से जल्द संचालन शुरू करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बस सेवाओं के नियमित संचालन पर निगरानी रखी जा रही है और यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ अन्य चयनित रूटों पर भी जल्द संचालन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें