फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरातियों भरी बस में लूटपाट करने वाले गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। बरातियों की बस रोककर लूटपाट करने वाले दो और आरोपियों को थाना पुलिस और एसओजी ने गिरफ्तार कर लिया। इनके चार साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर निवासी फूलसिंह पाल 13 दिसंबर को बेटे श्याम सिंह की बरात प्राइवेट बस से उरई से ग्वालियर लेकर जा रहे थे। देवनगर चौराहे पर तहबाजारी मांग रहे युवकों को इंकार करने पर 10 लोगों ने लूटपाट करते हुए बस चालक, परिचालक और बरातियों से मारपीट भी थी।
पकड़ने गई एसओजी टीम की गाड़ी में भी टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया था। पर गाड़ी में सवार सोनू सेंगर, गोलू सेंगर, अंकित कुशवाहा, अभिषेक दीक्षित को पकड़कर जेल भेजा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह कोतवाल सुनील सिंह ने एसओजी की मद्द से नगर के देवनगर चौराहे के पास से दो आरोपी उपेंद्र उर्फ पेलूराम, वकील खां दोनो निवासी छिरिया सलेमपुर को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल का कहना है फरार चल रहे अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें