फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड के निर्माण में लापरवाही पर डीएम ने लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। चुर्खी रोड पर परिवहन निगम द्वारा बस स्टैंड का निर्माण कराया जा रहा है। एक साल बीतने के बाद भी काम की कोई खास प्रगति न होने पर डीएम ने बस स्टैंड का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। लापरवाह ठेकेदार को काली सूची करने के साथ ही चार माह में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

परिवहन निगम की बसों के न ठहरने से यात्री परेशान होते हैं। ऐसे में नगरवासियों द्वारा नगर में बस स्टैंड का निर्माण किए जाने की मांग की जा रही थी। ऐसे में नगरपालिका से अनुबंध पर परिवहन विभाग द्वारा चुर्खी रोड पर जमीन ली गई। उक्त स्थल पर मुख्यमंत्री ने 16 जुलाई 2020 को वीडियों कांफ्रेसिंग के जरिए भूमि पूजन किया था। आधारशिला रखते समय कार्यदायी संस्था ने बस स्टैंड के निर्माण का कार्य 9 माह में पूरा करने का भरोसा दिलाया था। बस स्टैंड का निर्माण पूरा होने की तिथि 23 मार्च 2021 निर्धारित की गई थी। जब कार्य पूरा नहीं हुआ तो इसे 4 माह बढ़ा दिया गया। जिसके बाद नई तिथि 25 जुलाई का आश्वासन कार्यदायी संस्था ने दिया था। पर 9 माह के बाद अब 12 माह बीत चुके हैं लेकिन बस स्टैंड का निर्माण अभी तक प्राथमिक स्तर पर ही है। अभी तक फाउंडेशन का कार्य भी पूरा नहीं हो सका है। ठेकेदार की लापरवाही से और बार बार काम बंद होने की वजह से सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट का कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है। शनिवार को डीएम प्रियंका निरंजन ने निर्माणाधीन बस स्टैंड का निरीक्षण किया और गुणवत्ता को परखा। निर्माणाधीन बस के निर्धारित समय में बनकर तैयार न होने पर उन्होंने परिवहन विभाग के एआरएम केएन चौधरी व सहायक अभियंता एके सिंह को फटकार लगाते हुए कहा कि एक साल में अभी तक आधा भी कार्य नहीं हो पाया है। जब उन्होंने कार्य पूरा करने की अवधि के बारे में पूछा तो अधिकारियों ने 4 माह में कार्य पूरा कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान एसपी डॉ. यशवीर सिंह, एसडीएम मीनू राणा, सीओ विजय आनंद आदि रहे।
--------------
फोटो-12-चकरोड की पैमाइश कराते लेखपाल। संवाद
चकरोड की पैमाइश करा निर्माण शुरू कराया
जालौन। चकरोड को तोड़कर खेत में मिलाने एवं निर्माण में विवाद की स्थिति होने पर लेखपाल ने चकरोड की पैमाइश कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया। ब्लाक क्षेत्र के खनुआं गांव में चकरोड संख्या 200 व 291 पर आसपास के किसानों ने अवैध रूप से कब्जा कर उसे तोड़कर खेतों में मिला लिया था। जिससे चकरोड से होकर निकलने वाले किसानों को परेशानी हो रही थी। किसान अपने खेतों में कृषि उपकरण भी नहीं ले जा पा रहे थे। इसकी शिकायत किसानों ने एसडीएम से कर चकरोड का निर्माण कराने की मांग की थी। एसडीएम ने ग्राम प्रधान को मनरेगा योजना के तहत चकरोड बनवाने के निर्देश दिए थे। जब चकरोड का निर्माण शुरू हुआ तो विवाद हो गया। इसके बाद लेखपाल श्यामकिशोर, प्रधान शिवकुमार व ग्राम रोजगार सेवक नारायणदास ने मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने चकरोड की पैमाइश कराई। पैमाइश के बाद चकरोड का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। साथ ही चिन्हित किए गए चकरोड को तोड़े जाने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी। इस दौरान राजेंद्र गुबरेले, सुमित तिवारी, राधेश उदैनिया, संजीव तिवारी, अखिलेश पटेल, रामबहादुर आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें