फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ने कार में मारी टक्कर, दो महिलाएं समेत 11 घायल

Mon, 22 May 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला/जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा क्षेत्र में तेज रफ्तार बस ने कदौरा हमीरपुर रोड पर कार में टक्कर मार दी। जिससे दो महिलाएं समेत 11 लोग जख्मी हो गए। थाना पुलिस ने कार में फंसे घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बस चालक को मौके पर पकड़ लिया गया।जानकारी के अनुसार कदौरा से कार सवार उरई आ रहे थे। बबीना रोड पर हमीरपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बस ने कार में टक्कर मार दी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और कार सवार रजनीश भास्कर निवासी ग्राम बरखेरा, नरेंद्र कुमार खरका, द्रोपदी देवी निवासी खरका, कुरैशी निवासी चतेला, शारदा निवासी खरका, रमेश, जगदीश और रामजी निवासी गण पुरवा सहित अन्य घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।

उनकी हालत चिंताजनक होने पर सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मेन रोड पर हुए हादसे के चलते एक घंटे तक यातायात भी बाधित रहा। इंस्पेक्टर ने बताया कि बस चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें