फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका

Sat, 17 Dec 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
कालपी में नारेबाजी करते सपाई। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
नगर के टरननगंज बाजार चौराहे पर समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव अजीत यादव के नेतृत्व में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डीजल व पेट्रोल को दामों में बढ़ोतरी का विरोध किया।
विज्ञापन


सपा के दर्जनों कार्यकर्ता चौराहे पर एकत्रित हुए और नोटबंदी व पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि पर आक्रोश प्रकट किया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंका। युवा नेता अजीत यादव ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता पहले से ही त्रस्त थी। इसी बीच पेट्रोलियम की कीमतों में बढ़ोतरी कर कुठाराघात किया है। इसे किसी भी सूरत में बर्दास्त नही किया जाएगा। सपा कार्यकर्ता इसका डटकर मुकाबला करेंगे।

इस मौके पर नगर अध्यक्ष युवजन यूथ ब्रिगेड मो. दानिश, खुश्तर, गुलाब सिंह यादव, उवैश पठान, साबिर कुरैशी, अब्बास कुरैशी, आमिर अंसारी, शोभित गुप्ता, शैलेंद्र यादव, रवि सिंह चौहान, पन्नू चौहान, अशू यादव, भानू गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। इन लोगों ने पेट्रोलियम मंत्री के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। वाहनों को रोककर सड़क के बीच पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें