फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने सूने घर में सेध लगाकर नगदी व जेवर पर किए पार

विज्ञापन
कालपी में चोरों द्वारा बिखराया सामान। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कालपी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामचबूतरा में बुधवार रात बंद घर को निशाना बनाकर नकदी एवं जेवरात समेत सवा लाख रुपये का माल पार कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला रामचबूतरा निवासी बर्फ विक्रेता मजीद खान पुत्र बुलदे खां, कागजीपुरा मोहल्ले के एक गेस्ट हाउस में मामा के बेटे की शादी समारोह में परिवार सहित गए थे। रात में बंद घरदेख चोर मेन गेट के कुंडे को तोड़कर अंदर घुस आए और घर में रखी, अलमारी व बक्से से 25 हजार रुपये नगद, 3 तोला सोने के जेवरात एवं कीमती सामान लेकर निकल गए।
विज्ञापन

मजीद जब सुबह पांच बजे शादी समारोह से वापस लौटे तो चोरी की घटना का पता चला। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल मानिक चंद पटेल ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की जा रही है। घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं कुछ संदिग्ध लोग कैमरे की जद में आ गए हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें