उरई। बसपा ने जिला पंचायत सदस्य अतर सिंह पाल को दोबारा जिलाध्यक्ष बनाया है, जबकि डॉ. बृजेश जाटव को हटाकर झांसी मंडल का मुख्य प्रभारी बनाया है। वहीं, पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र दयालु को मंडल प्रभारी झांसी बनाया है। जैसे ही इसकी जानकारी कार्यकर्ताओं को लगी तो उन्होंने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर बधाई दी।
जिला पंचायत चुनावों के पहले बसपा ने पार्टी में बड़ा फेरबदल किया है। बसपा जिलाध्यक्ष डॉ. बृजेश कुमार जाटव को जिलाध्यक्ष पद से हटाकर झांसी मंडल का मुख्य प्रभारी बनाया है। जिला पंचायत सदस्य अतर सिंह पाल को दोबारा जिलाध्यक्ष बनाया है। वह पहले भी आठ महीने तक जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। इसके साथ ही पूर्व जिलाध्यक्ष रहे जितेंद्र दयालु को भी बसपा सुप्रीमो ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए झांसी मंडल का प्रभारी बनाया है।
नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष अतर सिंह पाल ने कहा कि वह 20 वर्ष से पार्टी की लगातार सेवा कर रहे हैं। शुरुआत में वह बूथ से जुड़े और आज उन्होंने दोबारा जिलाध्यक्ष बनाया जा रहा है। कहा कि उन्हें शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी है। वह पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।
फोटो - 16 अतर सिंह पाल।
फोटो - 16 अतर सिंह पाल।