फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन से भटकी बसपा, सपा को देंगे मजबूती

विज्ञापन
सपा कार्यालय में वार्ता करते सपा जिलाध्यक्ष नवाब सिह - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। बहुजन समाज पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मानसिंह पाल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

सपा पार्टी कार्यालय में हुई वार्ता में उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों, नौजवानों और बेरोजगारों की लड़ाई लड़ रही है, जिसे अब और तेज किया जाएगा। बसपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कभी बहुजन समाज पार्टी भी दबे कुचलों की आवाज उठाया करती थी लेकिन आज पिछड़ों की बसपा में कोई सुनवाई है, जिस कारण ही उन्हें बसपा का साथ छोड़ना पड़ा। कुल मिलाकर बसपा अपने मिशन से भटक चुकी है।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव ने कहा कि मानसिंह पाल के सपा में शामिल होने से पार्टी और मजबूती के साथ विरोधियों का सामना करेगी। सपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य दीपराज गुर्जर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लगातार युवाओं, किसानों के साथ हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं, यही वजह है कि समाजवादी पार्टी का जनाधार बढ़ता जा रहा है। इस मौके पर पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बजरिया, जयदेव यादव, मांडवी निरंजन, वीरेन यादव, शमशुद्दीन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें