गुरुवार को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने मासिक
समीक्षा बैठक में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डनों से
विद्यालय में पढ़ने वाली बालिकाओं को स्टाइपेंड फंड न देने पर नाराजगी
व्यक्त की।
मालूम हो कि विद्यालय में 90 प्रतिशत उपस्थित पर बालिकाओं को
बतौर स्टाइपेंड प्रतिमाह 100 रुपये दिए जाते हैं जो सीधे उनके खातों में
जमा कराया जाता है। अभी तक 90 प्रतिशत उपस्थित वाले विद्यालय की बालिकाओं
को अगस्त माह तक रुपये दिए गए थे। इसके बाद इन्हें रुपये नहीं मिले। इस पर
बीएसए ने जल्द स्टाइपेंड देने के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने कहा
कि दिसंबर के अंत तक कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की जनपद
स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके पूर्व बालिकाओं को
विद्यालय में नियमित तौर पर ट्रेनिंग दी जाए। जिससे वह जनपद स्तरीय
प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
इस दौरान वित्त एवं लेखाधिकारी
प्रदीप तिवारी, जिला समन्वयक यशवंत राजपूत, ममता स्वर्णकार, अनुराधा चौहान,
मधुबाला चतुर्वेदी, सुषमा स्वर्णकार, राज कुमारी, श्वेता शर्मा, साधना
निरंजन, वंदना वर्मा, शालिनी वर्मा आदि मौजूद रहीं।