एट। संगीत कार्यक्रम के दौरान हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों मे ंमारपीट हो गई। इसमें निवर्तमान प्रधान के भाई पर दूसरे पक्ष के लोगों ने पिटाई का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एट पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है और घायल को अस्पताल भेजा गया है।
एट थाना क्षेत्र के ग्राम सोमई निवासी राकेश अहिरवार के घर पर जवारे बोए गए थे। शुक्रवार की रात में संगीत कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में निवर्तमान प्रधान प्रेम नारायण के भाई अजय कुमार भी कार्यक्रम में शामिल थे। इसी दौरान प्रेम और राकेश के बीच किसी बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी बहस में तब्दील हो गई। मौजूद लोगों ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
शनिवार की सुबह राकेश व प्रेम अपने-अपने समर्थकों के साथ आमने-सामने आ गए। इस पर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसमें राकेश घायल होकर जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने राकेश को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों मेें शराब के नशे में विवाद हुआ है। फिलहाल दोनों पक्षों से तहरीर भी मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।