फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के घर आए भाई की ट्रेन से कटकर मौत

Thu, 11 May 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
घायल रमेश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के पास नहर पुल पर अधेड़ ट्रेन की चपेट में गया। कोतवाली पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक रमपुरा मध्यप्रदेश का बताया जा रहा है। वह ग्राम घुसिया में बहन के यहां आया था।
विज्ञापन


बुधवार सुबह कोंच रेलवे स्टेशन से कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि नहर पुल के पास कोई व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है। इस पर एसएसआई अजयकुमार सिंह, इलाकाई सुरही चौकी इंचार्ज संजीव यादव, सागर चौकी प्रभारी घनश्याम सिंह के अलावा यूपी 100 की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। पूछताछ में जानकारी मिली कि घायल का नाम रमेश चंद्र यादव (50) पुत्र जगमोहन निवासी रमपुरा मध्यप्रदेश है।

वह दो दिन पहले ग्राम घुसिया में अपनी बहन किशोरी देवी के यहां आया था। घायल को सुरही चौकी इंचार्ज संजीव यादव ने मानवता दिखाते हुए हाथों में उठाया और लगभग आधा किमी दूर रोड तक लाकर आपे में बिठाया। अस्पताल पहुंचते-पहुंचते अधेड़ ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि रमेश मंगलवार से ही शराब के नशे में धुत था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें