फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबू व पुल निर्माण कर दिखाया हुनर

Sun, 20 Dec 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी इंटर कालेज उरई में आयोजित तीन दिवसीय मंडलीय स्काउट गाइड शिविर के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। इसमें तंबू निर्माण, पुल निर्माण, हस्तकला प्रदर्शनी आदि शामिल रहे। रविवार को मंडल स्तरीय स्काउट रैली के दूसरे दिन आनंदीबाई हर्ष बालिका विद्या मंदिर की गाइडों ने मैप बनाकर पृथ्वी के वायुमंडल की जानकारी दी। इसके
विज्ञापन


अलावा हस्तकला प्रदर्शनी का भी परीक्षकों से निरीक्षण करवाया। वहीं, एमएसवी कालपी के स्काउट ने पुल निर्माण कर उस पर चलकर दिखाया। तंबू का परीक्षकों से निरीक्षण करवाया। स्काउट गाइड के साहसिक क्रियाकलापों में देश भक्ति का जज्बा देखने

को मिला। इस मौके पर प्रादेशिक संगठन कमिश्नर पूनम संधू, स्काउट कमिश्नर राकेश निरंजन, गाइड कमिश्नर डॉ. अलका नायक, जिला सचिव रविशंकर अग्रवाल, स्काउट प्रशिक्षक मुकेश बाबू सक्सेना, ममता स्वर्णकार, राजेश कोष्ठा, मुन्नीलाल वर्मा, नौशाद परवीन, दिनेश मिश्रा, अजीत सक्सेना, वंदना गुप्ता, राजीव निरंजन, अर्चना व्यास, ओमप्रकाश भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें