गोशाला का निरीक्षण करते डीपीआरओ
- फोटो : ORAI
माधौगढ़। मिनी शुगर मिल स्थित गोशाला का अज्ञात लोगों ने ताला तोड़कर 195 मवेशियों को बाहर निकाल दिया। गोशाला प्रभारी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर थाने में तहरीर दी। उधर, अफसरों ने गोशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं।
डीएम के निर्देश पर गुरुवार को डीपीआरओ अभय यादव, एडीओ पंचायत छेदालाल ने गोशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के वक्त गोशाला में तीन मवेशी मिले और एक मवेशी मृत पाया गया। डीपीआरओ ने गोशाला प्रभारी पुरुषोत्तम तिवारी से मवेेशियों के बारे में जानकारी ली। डीपीआरओ का कहना है कि रात में गोशाला का ताला तोड़कर मवेशियों को बाहर निकाला गया है। जिसकी थाने में तहरीर दी गई है और निरीक्षण आख्या डीएम को सौंपी जीएगी। एहतियात के तौर पर गोशाला में पुलिस तैनात कर दी गई है।
नगर पंचायत अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता ने बताया कि गोशाला में मवेशियों के खाने-पीने की ठीक व्यवस्था नहीं है। जिससे मवेशियों की मौत हो रही है। कहा कि विरोध करने वालों पर गोशाला प्रभारी ने मामला दर्ज कराया है। यदि हफ्ते भर के अंदर रिपोर्ट वापस नहीं होती है तो वह सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। जबकि गोशाला प्रभारी पुरुषोत्तम तिवारी ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर आरोप लगाया कि जितने भी कोटेशन हुए है, सभी अध्यक्ष के ही हस्ताक्षर से हुए है।