फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बालक की मौत

विज्ञापन
फोटो-12-मृतक अमन की फाइल फोटो। स्रोत परिज - फोटो : ट्रामा सेंटर में सांप पकड़ता युक। संवाद
विज्ञापन
कोंच। कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम कूंड़ा में रविवार दोपहर मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का आरोप जल्दबाजी में ट्रैक्टर बेक करते समय हुआ हादसा।
विज्ञापन


रविवार दोपहर एक ट्रैक्टर चालक मिट्टी से भरी ट्रॉली को बैक कर रहा था। उसी समय पास में खेल रहा संतोष रजक का पुत्र अमन (8) ट्रॉली के पिछले पहिये की चपेट में आ गया। पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को रुकवा लिया और चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। परिजन गंभीर हालत में अमन को कोंच के एक निजी नर्सिंग होम लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर कैलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ कैलिया अवनीश पटेल का कहना है कि ट्रैक्टर चालक से पूछताछ की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक लोकेंद्र सिंह निवासी सामी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अमन के पिता संतोष रजक फर्रुखाबाद में पानीपुरी का व्यवसाय करते हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक के साथ-साथ मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की तेज रफ्तार आवाजाही को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें