फोटो- 01 चोरी के बाद दान पेटिका को दिखाते पुजारी संदीप दुबे। संवाद
कोंच। सोमवार तड़के 3 बजे प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर में एक चोर घुसा उसने पहले भगवान के सामने माथा टेका फिर दान पेटिका से नकदी चोरी कर भाग गया। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
चोर ने उसके पहले मंदिर के बगल में स्थित दुकान के ताले तोड़ने की भी कोशिश की। रोड पर वाहन निकलने के कारण चोर बदल में लगे गेट का ताला तोड़कर मंदिर में घुस गया। सुबह करीब 4 बजे पुजारी संदीप दुबे मंदिर की साफ-सफाई करने पहुंचे तो टूटे ताले देखकर यूपी 112 और कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। कोतवाल निगवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान और उसकी तलाश कर रही है।