दवा काउंटर पर उपलब्ध दवा देखते सीएमओ।
- फोटो : अमर उजाला
नवागंतुक सीएमओ ने मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डकोर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में घूम-घूम कर व्यवस्थाओं को देखा। इसके साथ उन्होंने डाक्टरों को समय से अस्पताल आने के निर्देश दिए। इस दौरान दवाओं का स्टाक व दवा वितरण काउंटरी देखा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
डकोर का औचक निरीक्षण किया। जहां उन्हें कुछ कमियां नजर आईं जिस पर उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. इरदीश मुहम्मद को कमियां जल्द दूर कराने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने वार्डों में पहुंचकर व्यवस्थाएं देखी तो उन्हें यहां व्यवस्थाएं कुछ ठीक नजर आईं। तत्पश्चात सीएमओ ने दवा स्टाक और वितरण रजिस्टर चेक किया।
इसके बाद उन्होंने पीएचसी भवन का बारीकी से निरीक्षण करते हुये उनके साथ चल रहे प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन द्वारा चलाईं जा रहीं योजनाओं
को प्राथमिकता देते हुए उनका सही तरह क्रियान्वयन करें। उन्होंने कहा कि मरीजों से अच्छा व्यवहार करें और वृद्घ मरीजों को प्राथमिकता देकर उनका पहले उपचार करें। इस दौरान पीएचसी स्टाफ के साथ कई मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं की सीएमओ को जानकारियां दी।