फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं, जौ के लिए वरदान तो चना, मटर को नुकसान

विज्ञापन
राजीव - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। गुरुवार रात मौसम में अचानक आए बदलाव से जहां तेज हवाएं चलने लगीं वहीं झमाझम बारिश भी हुई। एकाएक हुई बारिश से कहीं किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें नजर आईं तो कहीं उनके चेहरों पर मुस्कुराहट भी दी।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि बेमौसम हुई बारिश गेहूं व जौ की फसल के लिए लाभदायक है। किसानों का कहना है कि वे नहरों और रजबहों में पानी न होने से परेशान थे, बारिश तो गेहूं व जौ के लिए अमृत समान साबित हुई है। वहीं यही बारिश मटर और सरसों के लिए नुकसान दायक भी है।
प्रगतिशील कृषक कृपाशंकर खत्री बताते हैं कि गेहूं व जौ की फसलों को पानी चाहिए था, नहरें भी फुलगेज से नहीं चल रहीं थी। जिस कारण किसान परेशान था। शुक्रवार रात अचानक हुई बारिश वाकई किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। किसानों को इससे काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

किसान राजीव माहेश्वरी का कहना है कि इस समय खेतों में मटर, चना आदि की फसल खड़ी है। बारिश के चलते फसल जमीन पर बिछ गई है। मटर की जो फलियां जमीन से चिपक गई हैं समझो वह खराब ही हो जाएंगी। इसी प्रकार चना की फसल को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें