फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से विवाद के बाद पत्नी ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। शराब के लिए पैसे मांगने पर पति-पत्नी में विवाद हो गया। जिसके चलते महिला ने घर के कमरे में अंदर लगे हुक से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। कोतवाली प्रभारी जेपी पाल का कहना अभी उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

मोहल्ला जवाहर नगर निवासी महेश कुशवाहा की 38 वर्षीय पत्नी तारा का शुक्रवार दोपहर पति महेश से शराब के लिए पैसे मांगने पर विवाद हो गया था। इसके बाद महेश कस्बे में निकल रही शिव बारात में शामिल होने चला गया। तारा ने घर के अंदर कमरे में लगे हुक में साड़ी से फांसी लगा ली। जब काफी देर कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने कमरे में झांककर देखा तो महिला को फांसी पर लटका देख दंग रह गए। सूचना पाकर पति पहुंचा और ससुरालवालों को सूचना दी। लोगों ने बताया कि महेश कुशवाहा मजदूरी करता है और उसके पुत्र अरविंद, धर्मेंद्र गुजरात में पानी पूड़ी का काम करते हैं। पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें