फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: एक्सप्रेसवे के नीचे पानी में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के नीचे पानी में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव के पास ही एक क्षतिग्रस्त बाइक भी पड़ी थी। शव की शिनाख्त हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र के ग्राम छानी निवासी सलीम (42) के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


कोंच कोतवाली क्षेत्र के छिरिया सलेमपुर के पास से निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 197 के नीचे बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे राहगीरों ने पानी में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। पास में ही बाइक भी क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थी। लोगों ने तत्काल यूपी 112 पर सूचना दी। जानकारी मिलते ही छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी आलोक पाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाकर आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शुरुआत में उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पास में पड़ी बाइक के नंबर के आधार पर जानकारी जुटाई गई। जांच में मृतक की पहचान सलीम के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चंद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क हादसे का प्रतीत हो रहा है। आशंका है कि सलीम हमीरपुर की ओर से बाइक लेकर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से औरैया की तरफ जा रहा था। इसी दौरान किसी वाहन की टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे के नीचे जा गिरी और पानी में गिरने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें