फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
फोटो - 02 मृतक अरविंद सिंह उर्फ छोटे की फाइल फोटो। - फोटो : Archive
विज्ञापन
उरई। सड़क किनारे लगे पेड़ पर फंदे से लटका युवक का शव मिला। बताया जा रहा है कि वह घर से सुबह बिना बताए निकल गया था।
विज्ञापन


चुर्खी थाना क्षेत्र के मुसमरिया गांव निवासी अरविंद सिंह उर्फ छोटे (33) मंगलवार की सुबह सोकर जागा और घर से निकल गया। कुछ देर बाद गांव के बाहर सड़क किनारे लगे पेड़ से उसका शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने बताया कि वह खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था। अरविंद के परिवार में पत्नी, मां, एक भाई और दो बेटियां हैं। उसका भाई बाहर रहता है। घटना की जानकारी मिलते ही पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

परिजन आत्महत्या के कारण नहीं बता पा रहे हैं। थाना प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें