फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मतदाता सहायता केंद्रों पर बीएलओ देंगे दावे-आपत्तियों में मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) प्रत्येक कार्यदिवस पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन



सुविधाओं का विवरण मतदाता सहायता केंद्रों पर 6 जनवरी को प्रकाशित निर्वाचक नामावली की प्रति, अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृत या डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची, विशेष गहन पुनरीक्षण-2003 की अंतिम निर्वाचक नामावली, तथा फार्म-6, फार्म-7 एवं फार्म-8 (घोषणा पत्र सहित) उपलब्ध कराए गए हैं। बीएलओ पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में मैपिंग और दावे-आपत्तियां भरने में सहायता करेंगे।



नागरिकों से अपील उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे 6 जनवरी को प्रकाशित मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। यदि नाम नहीं है तो फार्म-6 भरकर बीएलओ के पास जमा करें। निर्वाचन आयोग द्वारा दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 6 फरवरी निर्धारित की गई है, जबकि नो-मैपिंग एवं लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी श्रेणी के मतदाताओं की सुनवाई की अंतिम तिथि 27 फरवरी तय की गई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बीएलओ की उपस्थिति सुनिश्चित करने और उनके बैठने की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


82978 नोटिस तामील कराए गए
जिले में अब तक 2,19,442 नोटिस के सापेक्ष 2,00,784 नोटिस जनरेट किए जा चुके हैं। इनमें से 82,978 नोटिस तामील कराए जा चुके हैं। 20,147 मामलों की सुनवाई की जा चुकी है। अब तक 19,170 फार्म-6, 873 फार्म-7 एवं 5,101 फार्म-8 प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें