फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, सात पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कस्बे के जयप्रकाश नगर में रविवार देर रात रंजिश और वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों को घर से खींचकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीट दिया। इससे तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन


जयप्रकाश नगर निवासी शेर सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि रविवार रात करीब साढ़े दस बजे वह कुछ परिचितों के साथ घर में बैठकर बेटी के रिश्ते की बात कर रहा था। मोहल्ले के भूरा, बॉबी, कल्लू उर्फ सर्वेश, शिवम, हाकिम, प्रमोद और संतोष लाठी-डंडे व लोहे की रॉड लेकर उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए उस पर और उसके परिवार के लोगों पर हमला कर दिया।

विरोध करने पर आरोपियों ने उसे और उसके परिजनों को घर से बाहर खींच लिया और जमीन पर पटककर मारपीट की। इससे वह और उसके परिवार के लोग घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर वहां से भाग निकले। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने हालात काबू में कर मौके से हाकिम, संतोष और प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शेर सिंह की तहरीर पर सातों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कोतवाल ब्रजेश बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें