फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदाताओं को मिलेगा पूरा सम्मान, जारी होगा पास

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कोरोना संक्रमण के दौर में ब्लड बैंकों के सुगम संचालन में भी बाधा आई है। इसे ध्यान में रख केंद्र सरकार ने सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रालय को ब्लड बैंकों के कुशल क्रियान्वयन के संबंध में एडवाइजरी जारी की है। जिसमें स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न माध्यम से आम लोगों से अपील करने की बात कही गई है।
विज्ञापन

एडवाइजरी में रक्तदान संबंधी सूचनाओं को ई.रक्तकोश पोर्टल पर अपडेट करने के लिए कहा गया है। यह एक ऐसा पोर्टल है जहां रक्तदाताओं के रिकॉर्ड मौजूद होते हैं, साथ ही इस पोर्टल के माध्यम से प्रत्येक रक्त समूह की उपलब्धता की वर्तमान स्थिति पर रियल टाइम इंफॉर्मेशन दी जा सकती है।
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डा. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि लॉकडाउन के कारण लोगों को बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। ऐसे में स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं के आवागमन में दिक्कत न हो, इसके लिए उन्हें पास जारी किया जाएगा। कोरोना संकटकाल में रक्तदान करने वालों को विशेष सर्टिफिकेट भी प्रदान किए जाएंगे। रक्तदाताओं के लिए एक निश्चित समय तय किया जाएगा ताकि रक्तकोष में रक्त की यूनिट बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन

नहीं होती प्रतिरोधक क्षमता कम
ब्लड बैंक प्रभारी डा. अरविंद श्रीवास्तव का कहना है कि कुछ लोगों को भय है कि इस माहौल में रक्तदान करने से प्रतिरोधक क्षमता पर असर पड़ सकता है। जबकि सच्चाई है कि ऐसा नहीं है। रक्तदान करने से किसी तरह की समस्या नहीं है। रक्तदाता बिना भय के रक्तदान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें