फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी प्रदेशों से लौटे 27 लोग किए गए क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/मुहम्मदाबाद। जिला अस्पताल में हैदराबाद समेत शहर के अलग-अलग स्थानों से लौटे 27 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के बाद उन्हें अपने-अपने क्षेत्र के क्वारंटीन सेंटरों में क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए। सीएमएस डा. एके सक्सेना ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान कानपुर, राजस्थान के सीकर से लौटे सात लोगों की पीएचसी डकोर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ इदरीश मोहम्मद के निर्देशन में कोतवाल बीएल यादव की मौजूदगी में थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सभी व्यक्तियों का तापमान सामान्य पाए जाने पर घर में ही क्वारंटीन किया गया। साथ ही हिदायत दी गई कि घर पर ही रहकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे। साफ सफाई के साथ सदैव मास्क का प्रयोग करेंगे। इस दौरान स्वास्थ्य टीम में डॉ जूही निरंजन, डा. अमित गुप्ता, आलोक तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें