फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ब्रेकर मशीन में चूहा घुसने से ब्लास्ट, 11 घंटे ठप रही बिजली

विज्ञापन
फोटो - 17 बिजली घर पर काम करवाते एसडीओ धर्मेंद्र कुमार। संवाद
विज्ञापन
कोंच। फर्स्ट बिजलीघर में बृहस्पतिवार देर रात ब्रेकर मशीन की इनकमिंग में चूहा घुस जाने से ब्लास्ट हो गया। हादसे के बाद बिजलीघर से जुड़े कई फीडरों की आपूर्ति करीब 11 घंटे तक ठप रही। उमस भरी गर्मी के बीच पूरी रात बिजली न रहने से हजारों उपभोक्ताओं को भारी परेशानी उठानी पड़ी। इनवर्टर भी कुछ घंटों बाद जवाब दे गए, जिससे लोगों को छतों और आंगनों में रात गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन


कोंच फर्स्ट बिजलीघर में पांच, आठ और दस एमवीए क्षमता के तीन ट्रांसफार्मर स्थापित हैं। इनमें 8 एमवीए ट्रांसफार्मर से उरई नलकूप, रामकुंड, जालौन ग्रामीण और जालौन नलकूप फीडरों को बिजली आपूर्ति की जाती है। बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे आठ एमवीए ट्रांसफार्मर की ब्रेकर मशीन की इनकमिंग में चूहा घुस जाने से दोनों फेज आपस में संपर्क में आ गए। इससे तेज धमाके के साथ मशीन में आग लग गई और केबल जल गया, जिसके चलते संबंधित फीडरों की बिजली आपूर्ति तत्काल बंद हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ धर्मेंद्र कुमार, जेई अमन खान और विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। रातभर मशीन को चालू करने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद रात करीब तीन बजे आठ एमवीए ट्रांसफार्मर की आपूर्ति अलग कर पांच और दस एमवीए ट्रांसफार्मरों से जुड़े फीडरों की बिजली बहाल की गई। हालांकि कुछ देर बाद फिर तकनीकी दिक्कत आने से आपूर्ति प्रभावित हो गई। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे ब्रेकर मशीन की मरम्मत पूरी होने के बाद सभी फीडरों पर बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन

उमस में रातभर बेहाल रहे लोग
आधी रात को बिजली गुल होते ही लोगों की परेशानी बढ़ गई। शुरुआत में कुछ घंटे इनवर्टर के सहारे कटे, लेकिन सुबह तक अधिकांश इनवर्टर भी डिस्चार्ज हो गए। पंखे और कूलर बंद रहने से उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। कई परिवारों ने पूरी रात छतों और आंगनों में बिताई। बिजली बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
-
वर्जन
देर रात ब्रेकर मशीन की इनकमिंग में चूहा घुस जाने से दोनों फेज आपस में संपर्क में आ गए, जिससे मशीन में ब्लास्ट के साथ आग लग गई। आग की वजह से केबल भी क्षतिग्रस्त हो गई और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। रात में मरम्मत पूरी नहीं हो सकी थी। शुक्रवार सुबह आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

- धर्मेंद्र कुमार, एसडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें