फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला दूल्हा देख शादी से किया इनकार

Mon, 29 May 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
bride ran
विज्ञापन
धर्मपुर गांव में जयमाल के दौरान काला दूल्हा देखकर दुल्हन बिफर गई। उसने फेरे लेने से इनकार कर दिया। इससे शादी समारोह में सन्नाटा छा गया। दुल्हन को समझाने की लाख कोशिश की गई पर दुल्हन नहीं मानी। रात भर चली पंचायत के बाद बारात बिना दुल्हन के लौट गई।
विज्ञापन


शनिवार को महेबा ब्लाक के धर्मपुर गांव में श्याम के घर थाना सिरसा कलार क्षेत्र के रायपुर मडै़या गांव के ओमशंकर के घर से बारात आई थी। बारात आने के बाद बारातियों  का स्वागत सत्कार हुआ। वैवाहिक रस्मों के दौरान जयमाल के लिए जैसे ही दूल्हा आया तो उसका काला रंग देखकर दुल्हन बिफर गई। उसने जयमाल डालने इनकार कर दिया। इससे शादी समारोह में सन्नाटा सा छा गया।

दोनों पक्षों ने दुल्हन की समझाने की कोशिशें की पर वह नहीं मानी। लड़के पक्ष ने पुलिस को बुलाने की बात कही तो बिरादरी के लोगों ने रोक दिया और पंचायत से मामला निपटाने की बात कही। रात भर चली पंचायत में लेनदेन का मामला निपटने के बाद बरात लौट गई। इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें