फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकेडी एल्ड्रिच स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर, मॉर्निंग स्टार का रहा दबदबा

Sat, 21 May 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
शिक्षकों के साथ सफलता पर उछलते होनहार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वर्ष 2015-16 की सीबीएसई इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में इस बार शहर के बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दबदबा रहा। जिले में पहले व दूसरे स्थान पर रहे दोनों छात्र इसी विद्यालय के हैं। इसके अलावा महर्षि विद्या मंदिर, मॉर्निंग स्टार सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल, विनायक एकेडमी के भी छात्रों ने जिले व विद्यालय का मान बढ़ाया है। शनिवार
विज्ञापन


को अच्छे अंकों से पास हुए छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों और अपने माता-पिता को दिया।  बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्र वेदप्रकाश ने 96.4 अंकों के साथ जिले में पहला स्थान बनाया है। वहीं तन्मय गर्ग ने 95.6 फीसदी अंक लेकर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के सूर्यकुमार समाधिया ने 93.4, शांतनु द्विवेदी

ने 91.6, सुधांशु ने 90.2, रोहन चौरसिया ने 86.2, संजय गुप्ता ने 85.6 प्रतिशत अंक पाए हैं। बालिका वर्ग में श्रेया अग्रवाल ने सर्वाधिक 92.6 फीसदी अंक लेकर स्कूल टाप किया है। महक गुप्ता ने 91.25, मीनाक्षी शर्मा 90.6, शिवांगी व सोनम गुप्ता ने संयुक्त रूप से 89 फीसदी, भारती चौरसिया ने 88 फीसदी,  राधा गुप्ता ने 88, शैवी गुप्ता ने 87.2, श्रृष्टि पटेल ने
विज्ञापन


83.6 प्रतिशत अंक पाए हैं। कला संकाय में कशिश गुप्ता 82 फीसदी अंक के साथ टॉप पर रही हैं। विद्यालय के अध्यक्ष राधेश्याम निगोतिया, प्रबंधक इं. अजय इटौरिया, प्रधानाचार्य सीमा श्रीखंडे, उपप्रधानाचार्य आशीष तिवारी ने छात्र-छात्राओं की सफलता पर उन्हें मिठाई खिलाकर शाबाशी दी है। मॉर्निंग स्टार सीनियर सेकेंडरी एकेडमी के अभिमन्यु सिंह ने जिले में

चौथा व विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया है। अभिमन्यु को 94.8 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा तन्मय सिंह 94 प्रतिशत, अनिरुद्ध सिंह 92.8, यशवर्धन सिंह 91.4, अंशिका सेंगर 91.2, आदर्श यादव 90.8, प्रिंस पटेल 90.8, श्रृद्धा सिंह राय 90. पवन गुप्ता 90.0 निर्दोष कुमार 89.6, आदर्श जोशी 88.4, काजल यादव 86.8, अंकित यादव 86.6, आकाश सिंह

86.4, अनामिका सिंह 86, रवि यादव 85.6, अभिषेक यादव 85.6 प्रतिशत अंक लेकर अव्वल रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य रजनीश सिंह, प्रबंधक भारत भूषण सिंह ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है। विनायक एकेडमी इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी सीबीएसई इंटरमीडिएट की परीक्षा में सफलता के झंडे गाड़े। यहां छात्रा

पीहू गुप्ता ने 96 फीसदी अंक लेकर जिले का मान बढ़ाया है। पीहू आईआईटी मेन्स में भी चयनित हो चुकी है। इसके अलावा सिद्धार्थ गुप्ता ने 90 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपनी मेधा का परिचय दिया है। रिषभ वर्मा 85, चिराग भसीन 87, रिया गौतम 85 फीसदी अंक अर्जित किए हैं। इसके अलावा अभिषेक शिवहरे, सुमित गौतम, वैभव मिश्रा, राधिका महेश्वरी, शिवम

सिंह ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्या सारिका कुटे पाटिल ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी। प्रबंधक शैलेंद्र गुप्ता, दीपक गुप्ता, राजकुमार गुप्ता ने बच्चों की सफलता का श्रेय विद्यालय परिवार व शिक्षकों के साथ उनके अभिभावकों को भी दिया है।  जालौन प्रतिनिधि के मुताबिक, स्व. कन्हैयालाल अग्रवाल

मेमोरियल बाल विद्या मंदिर का इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 96 प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य एनके राठौर ने बताया कि सीबीएसई से घोषित इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में पूनम राजावत ने सर्वाधिक 87.5 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में टॉप किया। स्वाति उदैनियां 86.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान रहीं। वहीं वैभव श्रीवास्तव एवं अभिषेक

राठौर 81.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 43 छात्र, छात्राओं ने भाग लिया था। इसमें 96 प्रतिशत पास हुईं। इस मौके पर प्रबंधक पूरनलाल अग्रवाल, विपुल अग्रवाल, निदेशिका खुशबू अग्रवाल ने सभी उत्तीर्ण छात्र, छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें