फोटो-15-कोंच की सड़कों पर जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकालती महिलाएं। संवाद
- फोटो : टूंडला के राजा का ताल में जन आक्रोश रैली निकालते भाजपाइ्र संगठन
कोंच। केंद्र सरकार द्वारा महिला आरक्षण लागू करने और लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने वाला संविधान संशोधन विधेयक 2026 गिरने के बाद भाजपा आक्रामक हो गई है। पार्टी विपक्षी दलों को महिला अधिकार विरोधी बताकर महिलाओं के बीच समर्थन जुटा रही है।
इसी क्रम में मंगलवार को भाजपा नगर इकाई ने कोंच में ''''जन आक्रोश महिला पदयात्रा'''' निकाली। यह पदयात्रा नगर पालिका कार्यालय से शुरू होकर चंदकुआ स्थित रानी लक्ष्मीबाई स्मारक पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि देश की नारी शक्ति अपने अधिकारों के प्रति जागरूक है। उन्होंने विपक्षी दलों पर संसद में महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल और नामित सभासद महेंद्र सोनी ने इस पदयात्रा का नेतृत्व किया।