फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कांग्रेस के प्रांतीय नेतृत्व की अपील पर जिला एवं शहर कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में बढ़ती महंगाई के विरोध में शहर के राजमार्ग स्थित गिरहोत्रा पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर जनता का समर्थन मांगा। सैकड़ों लोगों ने महंगाई विरोधी अभियान में शामिल होकर अपनी हस्ताक्षर कर समर्थन दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा एवं शहर अध्यक्ष डॉ रेहान सिद्दीकी ने कहा कि आज महंगाई चरम पर है। लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। सरकार डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस जैसी रोजमर्रा के उत्पादों पर ऐतिहासिक मूल्य वृद्धि कर जनता की कमर तोड़ने का काम कर रही है। अरविंद सेंगर, फैजान हक, करन सिंह, लालू शेख ने कहा कि जो भाजपा सरकार मंचों से महंगाई खत्म करने की बात करती थी। पर आज बढ़ती महंगाई पर मौन है।जन्नत रहमानी ने रसोई गैस और खाद्य पदार्थ पर इसका असर पड़ने से जीवन यापन मुश्किल होता जा रहा है। यूथ जिलाध्यक्ष सद्दाम कादरी, हेमंत, दीपांशु समाधिया ने कहा कि जब तक जनता को राहत नहीं मिलती है। जब तक आंदोलन चलता रहेगा। इस दौरान अयूब अंसारी, आदित्य मिश्रा, शैलेंद्र व्यास आदि मौजूद रहे।
---
मोदी सरकार के खिलाफ बरसे माले कार्यकर्ता
उरई। भाकपा माले के कदौरा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन चतेला गांव में कामरेड राजकुमार की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें 9 अगस्त को धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। माले के बुंदेलखंड प्रभारी रमेश सिंह सेंगर ने कहा कि जनता को आर्थिक सहायता देने की बजाय मोदी सरकार डीजल पेट्रोल और जरूरत की चीजों की मनमानी कीमतें वसूल कर रही है। प्राकृतिक संपदा और सरकारी कल कारखानों को उद्योगपतियों को सौंपने में लगी मोदी सरकार अब खेती किसानी को भी अंबानी-अडानी को सौंप कर देश में एक बार फिर कंपनी राज लाने की योजना बना रही है। जिला सचिव राजीव कुशवाहा ने 20 जुलाई को उरई में जिला सम्मेलन में सफल बनाने की अपील की। सम्मेलन में रामस्वरूप, हरीशंकर, बाबूराम, सैय्यद दीन, संतोष, प्रकाश, रियाज मुहम्मद आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें