फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली और सफाई व्यवस्था को सुधारे प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व सफाई व्यवस्था को लेकर उरगांव जिला पंचायत सदस्य रामेंद्र त्रिपाठी ने एसडीएम गुलाब सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिला पंचायत सदस्य ने व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है।
विज्ञापन

उरगांव जिला पंचायत सदस्य रामेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में वैभव श्रीवास्तव, विश्वजीत गुर्जर, राहुल त्रिपाठी, शानू पाठक आदि ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर बताया कि वर्तमान में नगर व ग्रामीण क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। दिन व रात में 10 से 12 घंटे तक की बिजली कटौती होती है। भीषण गर्मी के मौसम में अंधाधुंध कटौती से नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का जीना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में नालों की सफाई नहीं कराई गई है। जिससे बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या आ रही है। दो दिन पूर्व हुई मानसून की पहली बारिश में ही ग्रामीण इलाकों सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। नालियां चोक होने से गांवों में सड़कों पर पानी भरा नजर आया। नालों की सफाई न होने से कई गांवों में जलभराव की भी समस्या हुई। जल भराव के चलते तमाम बीमारियों व मच्छरों के फैलने का डर है। उन्होंने उक्त समस्याओं के समाधान की मांग एसडीएम से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें