फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्वासन पर गल्ला व्यापारियों ने खत्म की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। सदर विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद गल्ला मंडी के व्यापारियों ने हड़ताल समाप्त कर बुधवार को अपने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान खोले और किसानों का माल लिया।
विज्ञापन

नवीन गल्ला मंडी में व्यापारियों की समस्याओं एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान को विरोध को लेकर गल्ला मंडी के व्यापारियों ने मंगलवार को अपने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे थे। इस दौरान गल्ला मंडी में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया था। जिसमें तीन दुकानों से अतिक्रमण हटाया गया था। व्यापारियों के विरोध के बाद एसडीएम ने उन्हें स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। व्यापारियों की समस्याओं पर शाम को सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर बनाजी व उरई गल्ला मंडी के अध्यक्ष प्रदीप माहेश्वरी गल्ला मंडी में पहुंचे। जहां व्यापारियों ने बताया कि उनकी दुकानें काफी छोटी हैं। जो माल आता है उन्हें बाहर रखना पड़ता है। इस माल की सुरक्षा के लिए वह टिन शेड के नीचे टट्टर लगाए हैं। मंडी में आवारा जानवर न सिर्फ मंडी के अंदर गंदगी फैलाते हैं बल्कि बाहर रखे हुए अनाज को भी खा जाते हैं। व्यापारियों ने आश्वासन दिया कि वह शेड से आगे टट्टर नहीं बढ़ाएंगे।
वहीं मौके पर एसडीएम को भी बुलाया गया। एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला ने बताया कि शासन के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। इस पर विधायक ने व्यापारियों की बात सुनने और समस्या का हल करने के लिए कहा। एसडीएम ने मंडी सचिव को व्यापारियों को अनावश्यक परेशान न करने के निर्देश दिए। इस बाबत एसडीएम ने बताया कि वस्तुस्थिति से डीएम को अवगत कराया जाएगा। उनका जो भी आदेश होगा उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान गल्ला व्यापार कल्याण समिति के अध्यक्ष योगेशचंद्र अग्रवाल, गोविंद सिंह तोमर, महेंद्र राठौर, संजू, देवेंद्र राठौर, धर्मेंद्र दीवौलिया, भूरे मामा, राजू राठौर, नीरज अग्रवाल, बृजमोहन निरंजन, राजेश गुप्ता, संदीप तिवारी, उदयवीर, पंकज गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें