कालपी। जालौन-गरौठा भोगनीपुर संसदीय सीट से भाजपा सांसद व केंद्रीय लघु सूक्ष्म व मध्यम उद्योग राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने भाजपा के वरिष्ठ नेता रविकांत द्विवेदी को अपना प्रतिनिधि नामित किया है। केंद्रीय राज्य मंत्री की अनुपस्थिति में रविकांत द्विवेदी संसदीय व अन्य विभागीय बैठकों में सहभागिता करेंगे। उक्त जानकारी रविकांत द्विवेदी ने केंद्रीय मंत्री का डीएम को लिखा पत्र सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी है।
बता दें कि रविकांत द्विवेदी कालपी विधानसभा क्षेत्र के चमारी गांव के मूल निवासी हैं। वह दो बार कालपी विधान सभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। वह जिले में भाजपा का एक बड़ा चेहरा माने जाते हैं। केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि के रूप में उनके नाम का चयन होने पर जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना, विधायक गौरीशंकर वर्मा, मूलचंद्र निरंजन, नरेंद्र पाल सिंह जादौन, दिलीप दुबे, अमित पांडेय, नवीन गुप्ता, शशिकांत सिंह चौहान, राघवेंद्र सिंह जादौन, धर्मेंद्र गुप्ता आदि ने हर्ष व्यक्त किया है। (संवाद)