फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने एमएलसी चुनाव की रणनीति बनाई

विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बैठक को संबोधित करते - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई/जालौन। भाजपा की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन कालपी रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में किया गया। इसमें आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामेंद्र पाल सिंह ने कहा कि भाजपा स्नातक एमएलसी का चुनाव पूरी दमखम से लड़ेगी। कार्यकर्ता पूरी तैयारी के साथ पार्टी की नीतियों और कार्यों को लेकर जनता के बीच जाए। इस दौरान जिला महामंत्री दिलीप दुबे, नीरज दुबे, रवींद्र सिंह, पवन तोमर आदि रहे। जालौन प्रतिनिधि के मुताबिक, क्षेत्रीय ग्राम सुढ़ार सालाबाद में भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर बनाजी ने बूथ अध्यक्षों से मुलाकात की। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से कहा कि भाजपा बिना किसी भेदभाव से सर्वजन हिताय के रूप में कार्य कर रही है। लेकिन विपक्षी दल लोगों के बीच भ्रम फैला रहे हैं। ऐसे में लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों से कहा कि वह डोर टू डोर जाकर लोगों को सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दें। साथ ही उन्हें भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रहीं जनहितकारी योजनाओं की भी जानकारी दें। ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें। इस दौरान उन्होंने पार्टी के हित में अच्छा कार्य करने वाले बूथ अध्यक्षों को सम्मानित भी किया। इस दौरान सतीश सिंह सेंगर, अन्नू शर्मा, सोनू चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें