फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: भाजपा नेता ने थाना प्रभारी पर लगाया मारपीट कर अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। भाजपा की महिला नेता ने थाना प्रभारी पर मारपीट व अभद्रता करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि नगर के एक युवक ने उसके साथ मारपीट कर जबरन गाड़ी में डालने का प्रयास किया। वह थाने पहुंचीं तो सुनवाई नहीं हुई, बल्कि थाना प्रभारी ने उससे अभद्रता की। महिला ने एसपी को शिकायती पत्र भेजा है।
विज्ञापन



भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी मंजू देवी ने शिकायती पत्र दिया है। इसमें बताया कि 27 फरवरी की रात नगर का ही एक युवक तीन साथियों के साथ आया और गालीगलौज करने लगा। उन्होंने विरोध किया तो युवक ने उसके साथ मारपीट की और कार में डालने का प्रयास किया। उन्होंने पुलिस को फोन किया, तब तक वह मौके से भाग गया।
28 फरवरी को वह शिकायत करने थाने पहुंचीं तो उसे करीब एक घंटे बैठाया गया और कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि थाना प्रभारी ने उससे अभद्रता की और मारपीट की। सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि महिला व युवक के बीच विवाद चल रहा है। इसी कारण वह झूठी शिकायत कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी पंकज पांडेय का कहना है कि महिला थाने आईं थीं, लेकिन उन्होंने उसके साथ अभद्रता नहीं की है। आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें