फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ड्यूटी के दौरान रील बनाने पर तीन स्टाफ नर्सों से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन में एजेंसी के माध्यम से तैनात तीन संविदा स्टाफ नर्सों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इन स्टाफ नर्सों का रील बनाने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

बता दें कि जिला अस्पताल में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर एजेंसी के माध्यम से संचालित सीटी स्कैन यूनिट संचालित है। इसमें स्टाफ नर्स आकांक्षा, नेहा सिंह एवं भारती द्वारा ड्यूटी समय में रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई थी। मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम ने तत्काल नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार से जांच कराई। डीएम ने सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह को संबंधित कार्मिकों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। साथ ही जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आनंद उपाध्याय से शिथिल पर्यवेक्षण के संबंध में स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
डीएम ने कहा कि मरीजों की सेवा सर्वोपरि है और ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा गैर-व्यावसायिक आचरण क्षम्य नहीं किया जाएगा। स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत सभी कार्मिकों को सेवा नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें