फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: परीक्षा देने आए छात्रों की बाइकें आग में झुलसीं, कॉलेज में हंगामा

Sun, 24 May 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। बांकेलाल बंशीधर डिग्री कॉलेज में शनिवार को परीक्षा देने आए कुछ छात्रों की बाइकें आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं। गुस्साए छात्र नीरज , पंकज, विकास आदि ने कॉलेज परिसर में हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक परीक्षा देने आए कई छात्रों ने अपनी बाइक कॉलेज परिसर से लगे खेत में खड़ी कर दी थीं। इसी दौरान खेत में पड़ी गेहूं की पराली में अचानक आग लग गई। लपटों की चपेट में नजदीक खड़ी कई बाइकें भी आ गईं। परीक्षा समाप्त होने के बाद जब छात्र बाहर निकले तो अपनी बाइकें जली हुई देखकर भड़क उठे। छात्र नीरज, पवन समेत अन्य छात्रों ने बताया कि उनकी बाइकें बर्बाद हो गईं हैं। इसके बाद छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया।



कॉलेज प्रबंधक अजय पाल ने घटना की सूचना कुठौंद थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक जगदंबा द्विवेदी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें