फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स गैंग ने बुजुर्ग महिला की चेन लूटी

विज्ञापन
पीड़ित महिला कृष्णा पटेल - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। बाइक सवार लुटेरों ने मार्निंग वाक कर लौट रही बुजुर्ग महिला को पीछे से धक्का देकर गिरा दिया और उसके गले में पड़ी चेन लूटकर भाग गए। जिससे महिला के एक हाथ के अंगूठे की हड्डी भी टूट गई। दर्द से कराहती महिला ने आटो से काफी देर तक बाइक सवार बदमाशों की तलाश की पर उनका कुछ पता नहीं चला। महिला कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। महिला के मुताबिक एक ही बाइक पर तीन लुटेरे सवार थे और वे हेलमेट भी नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर नगर निवासी नगर पालिका से रिटायर्ड बाबू अतर सिंह की पत्नी कृष्णा पटेल (60) गुरुवार की सुबह मार्निंगवाक के लिए निकली थी। जब सुबह छह बजे वह लौटकर घर आ रही थी, तभी झांसी रोड स्थित क्रय विक्रय दफ्तर के पास पीछे से आए एक बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने कृष्णा को धक्का देकर गिरा दिया और फिर झपट्टा मारकर उनके गले में पड़ी ढाई तोला सोने की चेन जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपये है, लूट ली।
सड़क पर गिरने से कृष्णा के हाथ का अंगूठा जख्मी हो गया। इसके बाद भी उसने आटो से लुटेरों को तलाशने का प्रयास किया। महिला के मुताबिक पति ने पंद्रह साल पहले चेन बनवाई थी। कोतवाल शिवगोपाल का कहना है कि पीड़ित महिला से बदमाशों का हुलिया पता किया गया है, उसी के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। व्यापारी नेता राजेश कुमार व अवधेश का कहना है कि चेन लुटेरे बिना किसी खौफ के एक बाइक पर तीन सवार और वह भी बिना हेलमेट के लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस के सारे नियम कानून सिर्फ आम आदमी को ही परेशान करने के लिए बने हैं।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए लुटेरे
पुलिस सूत्रों की मानें तो जिस स्थान पर चेन लूट की घटना हुई वहीं पर एक दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरा भी लगा था। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस की नजर कैमरे पर पड़ी तो तत्काल ही दुकानदार को बुलाकर कैमरे के फुटेज देखे गए। बताया जाता है कि फुटेज में लुटेरों की भी तस्वीर आई। जिससे पुलिस उनका पता लगाने में जुट गई है।
एसपी ने फोन कर पीड़ित महिला से बात की
देर शाम तक जब कोतवाली पुलिस ने लूट का मामला दर्ज नहीं किया तो एसपी डॉ सतीश कुमार ने स्वयं ही फोन लगाकर पीड़ित महिला और उनके पति से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें तत्काल ही कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराने को भी कहा। एसपी के मुताबिक वे शाम को स्वयं ही कोतवाली में बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें