फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्चस्व को लेकर छात्र गुटों में मारपीट-पथराव, दो घायल

विज्ञापन
कॉलेज के बाहर खड़ा कॉलेज प्रबंधन - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। कालेज में वर्चस्व को लेकर छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया। कालेज के गेट पर दोनों पक्षों के दो दर्जन से अधिक छात्र एक दूसरे पर हमलावर हो गए और एक दूसरे पर लात घूसों और पत्थरों से हमला बोल दिया। छात्रों में विवाद होता देख आसपास के दुकानदारों में भगदड़ मच र्गई। सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने स्थिति संभाली और चार छात्रों को कोतवाली ले आई। जिसमें घायल हुए दो छात्रों का डाक्टरी परीक्षण कराया गया। दोनों पक्षों के छात्रों ने एक दूसरे पर आरोप लगाकर कोतवाली में तहरीर दे दी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर में स्थित दयानंद वैदिक कालेज में वर्चस्व को लेकर गुरुवार की दोपहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अंकित रावत, प्रयांशु रावत, निर्मल तिवारी, लवकुुश मौर्य, अंकित मिश्रा, उदय प्रखर, सौरभ, अभय दुबे, अर्पण शुक्ला, शिवम गुप्ता, नित्यानंद और सपा छात्रसभा के आशना यादव, जितेंद्र उर्फ जीतू यादव, बाबा पाल शिवा यादव, आशीष यादव, प्रद्युम्न सिंह, अनुज सिंह, सत्येंद्र मयंक, अभिषेक में कहा सुनी हो गई। इसके बाद दोनों गुटों के छात्रों में मारपीट शुरू हो गई।
कालेज के गेट पर छात्रों का झगड़ा होते देख आसपास के दुकानदार व राहगीरों में भगदड़ मच गई। और कई दुकानें भी बंद हो गई। वहीं रामनगर अजनारी रोड आने जाने वाले राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई बवाल की सूचना मिलते ही सीओ संतोष कुमार, शहर कोतवाल शिवगोपाल, डकोर कोतवाल, कोटरा थानाध्यक्ष भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और झगड़ा कर रहे छात्रों को खदेड़ा। वहीं पुलिस ने चार छात्रों को हिरासत में लेकर जितेंद्र उर्फ जीतू व बाबा पाल को घायल होने पर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं छात्र भी कोतवाली पहुंच गए दोनों पक्षों के छात्रों से एक दूसरे पर आरोप लगाकर तहरीर दे दी।
विज्ञापन

छात्रसभा के छात्रों ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र कालेज गेट पर खड़े होकर छात्र छात्राओं की आईडी देखकर कालेज में प्रवेश करने दे रहे थे। कई छात्रों के पास आईडी न होने चलते वह परेशान हो रहे थे। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। तभी कुछ छात्रों ने कालेज में लगी छात्र नेताओं की होर्डिंग्स फाड़ दी। जिससे बवाल बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। वहीं अखिल भारतीय छात्र परिषद के छात्रों ने आरोप लगाया कि कुछ लोग कालेज में प्रवेश कर छात्राओं के साथ छेड़खानी करते हैं इसको लेकर बुधवार को उन्होंने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर शिकायत भी की थी। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

दयानंद डिग्री कॉलेज मैं छात्र को समझाते सीओ संतोष कुमार- फोटो : ORAI

कोतवाली में सपा छात्र नेताओं से बात करते पुलिसकर्मी- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें