जालौन पुलिस गिरफ्त में बाइक चोर
- फोटो : ORAI
जालौन। कोतवाली पुलिस ने शातिर बाइक चोर धनौरा कलां निवासी सुभाषचंद्र उर्फ छोटू को दबोचा। उसकी निशानदेही पर तीन बाइक बरामद करने के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि सूचना पर सुषाषचंद्र के घर पर छापा मारा। पूछताछ में उसने बताया कि वह घिसी हुई चाबियों को बतौर मास्टर की उपयोग करता था। लॉक खुलते ही वह चंद सेकेंड में बाइक लेकर भाग निकलता। बाइक के नंबर बदलकर वह उन्हें 5 से 10 हजार रुपये तक में बेच देता था।
पुलिस ने बाइक चोर की निशानदेही पर लौना मार्ग पर माइनर से एक बाइक बरामद की और दो बाइकें हुल्की माता मंदिर औरैया रोड से बरामद कर ली हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा।