कोंच। अंडा गांव के पास सोमवार शाम कार की टक्कर से बाइक सवार पीआरडी के दो जवान घायल हो गए। हादसे के बाद कार लेकर चालक भाग गया। दोनों जवानों को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है।
कोंच कोतवाली क्षेत्र के अंडा गांव निवासी शिवपाल सिंह परिहार (55) व दारा सिंह (48) पीआरडी में हैं। उनकी इस समय ड्यूटी कोंच सर्किल के नदीगांव थाने में है। सोमवार की देर शाम दोनों एक बाइक पर नदीगांव थाने जा रहे थे। वह गांव के बाहर पंप से पेट्रोल डलवाकर निकले तो पीछे से उनकी बाइक में कार ने टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। सूचना पर कोतवाल विजय कुमार पांडेय सीएचसी पहुंचे और उनका हालचाल जाना। दोनों की गंभीर हालत होने पर उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग गया। कोतवाल का कहना है कि टक्कर मारने वाली कार का पता लगाया जा रहा है।