फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बाइक सवार लुटेरों ने महिला व युवक को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। बाइक सवार महिला व युवक को बाइक सवार तीन लुटेरों ने रास्ता पूछने के बहाने से रोककर जेवर व नगदी लूट ली। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी देते हुए तहरीर दी। पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल सुनील सिंह का कहना है मामला छिनैती का लग रहा है। मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खंडेराव निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि वह खंडेराव मोहल्ले में ही बबली पत्नी अखिलेश की दुकान में बाइक मिस्त्री है। शुक्रवार शाम वह दुकान मालकिन बबली के साथ बाइक से धंतौली के पास स्थित मजार पर पूजा करने गया था। लौटते समय रात करीब साढ़े 8 बजे वे लोग जैसे ही पेट्रोल पंप से आगे निकले। तभी एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने रोका और जालौन जाने का रास्ता पूछने लगे। जैसे ही वह रास्ता बताने लगा तभी बाइक से उतरकर एक लुटेरे ने उसे धक्का दे दिया जिससे व गिर पड़ा।
इसके बाद दोनों लुटेरों ने बबली के गले में पड़ा मंगलसूत्र व पर्स छीन लिया। इसके बाद उसकी जेब में पड़े 9 हजार 500 रुपये मोबाइल छीन लिया। सभी सामान को छीनकर तीनों लुटेरे बाइक से वहां से भाग गए। उसने थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि एक लुटेरा हेलमेट लगाए था जबकि दो लुटेरे तौलिया से मुंह बांधे थे। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मंगलसूत्र व रुपये छीनने वाले युवकों की तलाश कर रही है। शीघ्र ही वह पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें