फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर बाइक सवारों ने की फायरिंग

Fri, 25 Apr 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। बीएससी की सेमेस्टर परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को बाइक सवारों ने रोकने का प्रयास किया। जब वह नहीं रूका तो आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग की और धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन

कुठौंद थाना क्षेत्र के नवासी गांव निवासी अक्षय प्रताप सिंह गोहन कस्बे के केशवदेव तिवारी महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र है। गुरुवार को वह सेमेस्टर परीक्षा देने कॉलेज गया था। शाम को पांच बजे वह पेपर देकर बाइक से घर लौट रहा था। तभी गोहन थाना क्षेत्र के जमरेही सानी गांव के पास दो बाइकों से आए तीन अज्ञात लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया। जब उसने बाइक नहीं रोकी तो आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंचे गोहन थाना प्रभारी सतीश कुशवाहा ने युवक से पूछताछ के बाद तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें