फोटो - 01 मृतक विशाल की फाइल फोटो।
आटा। संकट मोचन मंदिर के पास गुरुवार सुबह पुलिस लिखी कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार ससुर-दामाद सड़क पर गिर गए तो चालक उन्हें 100 मीटर तक घसीटता हुए ले गया। हादसे में ससुर-दामाद की मौत हो गई। कार को मौके पर छोड़कर चालक भाग गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघौरा निवासी संतराम (60) की पत्नी का दो साल पहले निधन हो गया था। इस पर वह जालौन कोतवाली क्षेत्र के धंतौली गांव निवासी दामाद विशाल (30), बेटी मोहिनी के साथ रहते थे। वह कई दिनों से पथरी की बीमारी से पीड़ित थे। इस पर वह कालपी कोतवाली क्षेत्र के जोल्हूपुर गांव स्थित एक वैध के यहां दवाई लेने जाते थे। गुरुवार की सुबह दामाद विशाल बाइक से ससुर को लेकर करीब सात बजे निकला। उनकी बाइक आटा थाना क्षेत्र के संकट मोचन मंदिर के पास पहुंची तभी सामने से आ रही पुलिस लिखी कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिर गए।
इसके बाद चालक दोनों को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। संतराम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने विशाल की गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई अखिलेश ने बताया कि विशाल जवाहर नवोदय विद्यालय में संविदा पर कुक के रूप में तैनात थे। उसके तीन बच्चे हैं। पिता व पति की मौत से मोहिनी का रो-रोकर बेहाल है।
सीओ एके सिंह का कहना है कि कार को कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। साथ ही हादसे की भी जांच की जा रही है।
फोटो - 01 मृतक विशाल की फाइल फोटो।
फोटो - 01 मृतक विशाल की फाइल फोटो।
फोटो - 01 मृतक विशाल की फाइल फोटो।