फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कार की टक्कर से बाइक सवार साढ़ू की मौत, युवक घायल

Fri, 02 May 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। बेटी की शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवक की बाइक में कार ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार साढ़ू की मौत हो गई, जबकि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कैलिया थाना क्षेत्र के सामी गांव निवासी बुद्धसिंह रायक्वार की पुत्री की शादी 10 मई को है। बुद्धसिंह गुरुवार को कैलिया थाना क्षेत्र के चटसारी गांव निवासी अपने साढ़ू रामशरण (40) के साथ बाइक से झांसी जिले के समथर में कार्ड बांटने निकले थे।
विज्ञापन

सुबह करीब 8 बजे जैसे ही उनकी बाइक समथर थाने के ग्राम बेलमा के पास पहुंची तभी एक अज्ञात कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में रामशरण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बुद्धसिंह के पैर में फ्रेक्चर हो गया।
पुलिस ने घायल बुद्ध सिंह को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से झांसी रेफर कर दिया गया है। घटना से शादी वाले घर में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें