फोटो - 02 मृतका नन्ही देवी की फाइल फोटो।
- फोटो : 1
उरई। वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला व बेटा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, यहां महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला अपने बेटे के साथ शादी समारोह से लौट रही थी। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लहारियापुरवा निवासी धनीराम की पत्नी नन्ही देवी (48) अपने पुत्र आनंद कुमार (19) के साथ कुसमरा गांव में आयोजित शादी समारोह में बाइक से शामिल होने गई थीं। सोमवार की शाम को वह लौट रही थीं। जैसे ही ही उनकी बाइक उरई कोतवाली क्षेत्र के जालौन रोड पर पहुंची कि तभी किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण मां-बेटे सड़क पर सिर के बल गिर जाने से घायल हो गए। हादसा देख मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल मां-बेटे को इलाज के लिए मेडिकल कालेज भेजा जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सीओ राजीव कुमार शर्मा का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।