फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार भूसा व्यापारी को ट्रक ने रौंदा

Tue, 19 Dec 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
भूसा व्यापारी दीपू की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आटा थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर इटौरा निवासी दीपू (26) पुत्र राधाकृष्ण अहिरवार भूसा बेचने का व्यापार करता था। सोमवार को वह भूसे के रुपये लेने कानपुर देहात के भोगनीपुर बाइक से गया था। देर शाम वह अपने गांव आ रहा था। रात करीब दस बजे वह जैसे ही कालपी के जोल्हूपुर के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मारकर रौंद दिया। हादसा होते ही हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आस पास मौजूद राहगीर दौड़कर आने लगे। राहगीरों को आता देख चालक ट्रक लेकर भाग निकला। जब तक राहगीर दीपू के पास पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हेलमेट न लगाए होने से दीपू का सिर फट गया था और काफी खून बह रहा था। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें