दुर्घटना स्थल पर खड़ी क्षतिग्रस्त डीसीएम
- फोटो : amarujala
कालपी के जोल्हूपुर में रविवार तड़के करीब चार बजे नेशनल हाईवे स्थित कालपी गैस एजेंसी गोदाम के पास झांसी की ओर से मूंगफली लादकर आ रही डीसीएम सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। वहां से निकल रहे अन्य ट्रक चालक दौड़ कर आए। हादसे में कानपुर देहात के अकबरपुर के मोहल्ला रामगंज निवासी डीसीएम के चालक मो. नफीस (48) पुत्र शकूर कुरैशी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों ने क्लीनर को किसी तरह बाहर निकाला। जानकारी पाकर कालपी इंस्पेक्टर संजय गुप्ता फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्रेन बुलाकर दोनों वाहनों को अलग किया, तब कहीं जाकर डीसीएम काटकर चालक के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल क्लीनर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से उसके परिजन कहीं और इलाज कराने के लिए ले गए।