फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: लोडर की टक्कर से बाइक सवार बेटे की जान गई और मां घायल

Sat, 24 May 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां बेटे को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद चालक लोडर लेकर भाग गया। मृत युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

रेंढ़र थाना क्षेत्र के खकसीस गांव निवासी राजकुमार का पुत्र सुमित कुमार (18) अपनी मां रजनी देवी (42) को लेकर बाइक से मामा के घर समथर, झांसी गया था। गुरुवार शाम दोनों घर लौट रहे थे। जैसे ही बाइक एट थाना क्षेत्र के नुनसाई तिराहे के पास पहुंची तभी दूध लादे लोडर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मां बेटे को इलाज के लिए उरई भेजा। जहां सुमित को मृत घोषित कर दिया। जबकि रजनी का इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि उसने इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें