फोटो - 02 मृतक पल्लेदार संतोष बाबू की फाइल फोटो।
उरई। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पल्लेदार घायल हो गया। लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, यहां उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मौखरी गांव निवासी संतोष बाबू (45) गल्ला मंडी में पल्लेदारी करता था। रविवार को वह इंदिरा नगर निवासी राजू राजपूत से बाइक लेकर कहीं जाने की बात कहकर निकला था। लौटते समय जैसे ही उसकी बाइक झांसी-कानपुर हाईवे स्थित दाऊ जी गार्डन के पास पहुंची कि सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
कुछ देर में मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे सड़क किनारे घायल पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज भेजा। डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनके दो पुत्र आर्यन व विकास हैं। पल्लेदार की मौत से पत्नी मीरा देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सीओ राजीव कुमार शर्मा का कहना है कि हादसे की जानकारी हुई है। जांच की जा रही है।