फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार भतीजे की मौत, चाचा घायल

Sun, 20 Apr 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। वाहन की टक्कर से बाइक सवार भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज भिजवाते हुए परिजनों को जानकारी दी। दोनों मुंबई से बाइक लेकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

कन्नौज जिले के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के तारापुर गांव निवासी गौरव (20) अपने चाचा राजेश के साथ मुंबई में रहकर आइसक्रीम पार्लर चलाते थे। गुरुवार को दोनों बाइक से कन्नौज लौट रहे थे। शुक्रवार की देर रात जैसे ही उनकी बाइक शहर कोतवाली क्षेत्र के कुकरगांव के पास पहुंची तभी पीछे से किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे गौरव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची गौरव की मां पुष्पा ने बताया कि दो दिन पहले उसकी बात गौरव से हुई थी। वह चाचा के साथ आ रहा है। कोतवाली प्रभारी अरुण राय ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें